तीन मिनट में पढ़िए जनवरी माह की नवादा की प्रमुख ख़बरें

0
892

नवादा के नारद संग्रहालय में 24 जनवरी से विरासत संरक्षण सप्ताह आयोजित किया गया। इस दौरान हमारी विरासत हमारी पहचान और संग्रहालय के महत्व पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विरासत और संग्रहालय के महत्व से परिचित कराने के लिए पेंटिंग, निबंध और गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन के अवसर पर 31 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संग्रहालय के क्यूरेटर डाॅ विनय कुमार ने बताया कि नवादा का नारद संग्रहालय बिहार में दूसरे स्थान पर है। पटना के बाद इस संग्रहालय का स्थान आता है।

70वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि नवादा में विकास की गति तेज हुई है। कई क्षेत्रांे में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन में राज्य में तीसरे स्थान पर नवादा की उपस्थिति दर्ज हुई है। इस मौके पर कई आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियांे को भी सम्मानित किया गया। दूसरी तरफ, हिसुआ प्रखंड के साहोपुर निवासी धर्मेन्द्र पंकज ने दिल्ली मंें गणतंत्र दिवस के परेड मंे अपना करतब दिखाकर नवादा की शानदार उपस्थिति दर्ज कराया।


25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा नगर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मतदान में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा में 58 प्रतिशत वोट पड़ा था, जिसे 70 प्रतिशत तक पहुंचाने में लोग अपनी भागीदारी निभाएं। उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि अब मतदाता अपने द्वारा दिये गये वोट को वीवीपैट के माध्यम से देख सकते है। इसकी जानकारी के लिए बूथ स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

दूसरी तरफ, नगर के गांधी इंटर स्कूल में मद्य निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मद्यपान करनेवालों की बुद्धि खत्म हो जाती है। बुद्धि खत्म हो जाने से लोग पशु के समान हो जाते हैं।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में जिला निगरानी और अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में शौचालय, पेयजल समेत कई मुददे पर चर्चा की गई। मंत्री ने डीएम को कार्यों मंे तेजी लाने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत साढ़े चार साल के अंतराल में 2 लाख 89 लाख परिवार एलपीजी उपभोक्ता बनाए गए हंै। नोडल पदाधिकारी कुंवर अविनाश ने बताया कि अप्रैल 2014 से पहले जिले में सिर्फ 97 हजार 667 एलपीजी उपभोक्ता थे। लेकिन दिसम्बर में संख्या बढ़कर 2 लााख 89 हजार पहुंच गई है। 607 गांवों के हर घर को उज्जवला योजना से जोड़कर धूंआरहित किया गया है।

पटना निगरानी की टीम ने नवादा के सिरदला थाना के मुंशी को 17 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिटटी लदे एक ट्रक को छोड़ने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। पिछले 12 सालों के अंतराल में 39 लोकसेवकों को भ्रष्ट्राचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here