नवादा टुडे डेस्क
नगर थाना क्षेत्र के सकरी नदी स्थित कलयुगवा बालू घाट पर अपराधियों द्वारा फायरिंग करने तथा पोकलेन जला देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की है जब बदमाशों ने बालू घाट पर पहुंचकर उत्पात मचाया। बताया जाता है कि 3 दिन पहले रंगदारी और गाली गलौज के मामले में बालू घाट के प्रबंधक द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया था। इसी से गुस्साए बदमाशों ने बालू घाट पर अंधाधुंध फायरिंग की तथा पोकलेन में आग लगा दी। इधर बालू घाट पर रंगदारी के मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले भी तीन और लोगों को पकड़ा जा चुका है। बताया जाता है कि मंगलवार को कुछ हथियार बन्द लोग बालू घाट के मैनेजर को धमकाने लगे और 25 लाख रुपए देने तथा पहले के मामले में जेल गए साथियों को छुड़ाने की मांग करने लगे। इसे बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की गई तथा एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य पोकलेन मशीन को भी क्षतिग्रस्त करने की बात बताई जा रही है। हालांकि नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है।




















































































































