मोहगांई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला को लेकर निकाली प्रभातफेरी

0
1117

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर मानव श्रृंखला को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहगाई के छात्र छात्राओं ने जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण से पूरे गांव घूमते हुए बहियारा मोड़ तक जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन शराबबंदी अभियान के तहत मानव श्रृंखला का डेमो माइक बाजे के साथ निकाला गया। मानव श्रृंखला कराते समय विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रही और लंबी कतारें लगाकर एक साथ सुरीली आवाज में नारा लगाया गया।

प्रभात फेरी का मीना मंच के मंत्री प्रिया कुमारी रूबी कुमारी बाल सांसद के प्रधानमंत्री मीना कुमारी ज्योति कुमारी फ्रूटी कुमारी निशा कुमारी रिया कुमारी संजय कुमार नकुल कुमार ने छात्र-छात्राओं के सहयोग से निकाला गया।

वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंददेव पांडे ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक शशीकांत नारायण, योगेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिफ आलम, शिक्षिका कल्पना सिंह, श्यामा रानी सिन्हा, बीना देवी, अनुपम कुमारी, ने शारीरिक शिक्षक शशिकांत नारायण की उपस्थिति में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर सभी छात्र-छात्राओं के सहयोग से प्रभातफेरी निकाला गया। इस प्रभात फेरी में सभी छात्र छात्राओं ने पेड़ लगाओ जल बचाओ का नारा लगाया गया और आसपास के गांव के लोगों को जागरूक भी कीया। वहीं छात्रा प्रिया कुमारी ने नारा लगाए की दहेज प्रथा खत्म करना है 18 साल के बाद शादी विवाह रचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here