नवादा डेस्क।
बेटे का इलाज कराने बिहार शरीफ जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत एक पुत्र सहित वारिसलीगंज क्षेत्र के दो अन्य जख्मी दुर्घटना में महिला की मौत कूटरी गांव में मचा कोहराम सिटी रिपोर्टर। वारिसलीगंज नवादा िजले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुटरी ग्रामीण मनोज राम की 41 वर्षीय पत्नी की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में स्थित परिजनों में कोहराम मच गया तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। नालन्दा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के राइतर गांव के पास एनएच 31 पर हुए भीषण ट्रक टेम्पु भिडंत में वारिसलीगंज के वरनवा गांव के महेंद्र चैधरी की पत्नी दौलती देवी तथा मंजोर पंचायत के सुल्तानपुर गांव के भोंदू चैधरी की पत्नी सुनीता देवी बुरी तरह जख्मी हो गए है। बुरी तरह से जख्मी सुनीता व दौलती देवी को पटना रेफर कर दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलती देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि मृतक के पुत्र 28 वर्षीय सुधांशु का इलाज पावापुरी ने कराई जा रही है। राइतर गांव के पास ट्रक और टेंपो की भीषण दुर्घटना में ।आधा दर्जन लोगों की मौत की सूचना क्षेत्र में जैसे ही पहुंची पूरे क्षेत्र में हलचल मच गया। लेकिन कुछ देर के बाद प्रखंड क्षेत्र कुटरी की एक महिला की मौत व बरनामा ,सुल्तानपुर और मृतक के पुत्र सुधांशु कुमार के घायल होने की सूचना लोगों को प्राप्त हुई। – बेटे का इलाज कराने बिहारशरीफ जा रही थी पूनम देवी कुटरी गांव के रणजीत राम ने बताया पूनम देवी अपने बेटे सुधांशु का कान का इलाज कराने बिहार शरीफ टेम्पु पर सवार होकर जा रहा थी। इसी बीच गिरियक के पास टेम्पु एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि उसमे सवार अन्य पांच कि भी मौत हो जाने की बात कही जा रही है।
पूनम की मौत से पति समेत बच्चो पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक महिला अपने छोटे छोटे बच्चो को खाना खिलाने से लेकर स्कूल कालेज भेजने की सारी जिम्मेदारी उठाए हुए थी। अचानक मौत की खबर से आहत पति का रो-रोकर बुरा हाल है ।जबकि मृतक के बड़े पुत्र मोनू तीसरे स्थान पर रहे सोनू तथा सबसे छोटा पुत्र अंशु के दहाड मार रोने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के घर पहुंच रहे ग्रामीण व शुभचिंतक भी परिजनों के दहाड़ पारकर रोने से रोने को मजबूर हो रहे हैं





















































































































