16 जनवरी तक आयोजित होगा योग शिविर – योगी त्यागनाथ

0
731

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रखण्ड के सोखोदेवरा गांव अवस्थित जेपी स्टेडियम में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन योग प्रशिक्षक योगी त्यागनाथ के संयोजन में किया जा रहा है। निःशुल्क योग साधना शिविर के पांचवे भीषण ठंढ़ के बावजूद योग सीखने वालों की काफी संख्या देखी गई।

योग सीखने आये लोगों को उत्साहित करते हुए योग प्रशिक्षक योगी त्यागनाथ ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है, यह एक विज्ञान है। अच्छा बनने का विज्ञान, ताजगी का विज्ञान, शरीर को एक करने का विज्ञान, दिमाग और आत्मा को शांत रखने का विज्ञान। उन्होंने कहा कि योग यह एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जो कि पूरे स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक है।

केवल वही व्यक्ति शारीरिक मानसिक और आत्मिक अंतर को समझ सकता है, जो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाता है। शिविर के दौरान उन्होंने बताया कि योग उपयोग से जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने योग के अन्य विषयों यम, नियम, आसन, ध्यान,समाधि और प्राणायाम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here