नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला के नक्सल प्रभावित प्रखंड कौआकोल के लालपुर पंचायत में एक करोड़ 14 लाख की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू हुआ है। कौआको पूर्वी भाग के जिला परिषद सदस्य अजीत यादव ने बताया लालपुर पंचायत अन्तर्गत द्वारिका नगर में पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ है।
भवन निर्माण शुरू होने से पंचायत के लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा एक छत के नीचे पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेगी। अजीत यादव ने कहा इस योजना के बाद तालाब और मंदिर का निर्माण कराएंगे।



















































































































