6 नक्सल प्रभावित प्रखंड कौआकोल के लालपुर में एक करोड़ 14 लाख की लागत से बनेगा पंचायत सरकारी भवन

0
767

नवादा टुडे डेस्क

  नवादा जिला के नक्सल प्रभावित प्रखंड कौआकोल के लालपुर पंचायत में एक करोड़ 14 लाख की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू हुआ है। कौआको पूर्वी भाग के जिला परिषद सदस्य अजीत यादव ने बताया लालपुर पंचायत अन्तर्गत द्वारिका नगर में पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ है।

भवन निर्माण शुरू होने से पंचायत के लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा एक छत के नीचे पंचायत के लोगों को सारी सुविधाएं मिलेगी। अजीत यादव ने कहा  इस योजना के बाद तालाब और मंदिर का निर्माण कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here