नवादा टुडे डेस्क
नवादा जल जीवन हरियाली के लिए बनने वाली मानव श्रृंखला में जिले के ग्रामीण चिकित्सक भी भूमिका निभाएंगे। इस बात का निर्णय बुधवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति और जदयू चिकित्सक सेवा प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में लिया गया। शहर के पुरानी जेल रोड में जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला , प्रखंड , पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार के साथ ही मानव श्रृंखला को भी को सफल बनाने पर चर्चा की गई ।
बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए बाल विवाह, शराब बंदी, पर्यावरण सुरक्षा जैसे अभियानों की सराहना की और इसे सफल बनाने के लिए गांव -गांव में सहायोग करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल, जीवन और हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया है। ग्रामीण चिकित्सक इसे सफल बनाएंगे। बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
प्रतिक्षित ग्रामीण चिकिसकों ने मूल प्रमाण पत्र निर्गत कर सेवा में नियोजित करने की मांग की। इस बैठक में जिला सचिव डॉ दिलीप कुमार ,संगठन सचिव डॉ श्रवण कुमार , उपाध्यक्ष डाॅ विनोद कुशवाहा, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार, हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष डाॅ रूंजय कुमार, डॉ रविशंकर प्रसाद, सुभाष कुमार, रंजय राज, विजय चैधरी, डाॅ मनोज कुमार, रंजीत कुमार, आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।






















































































































