नवादा टुडे डेस्क
नवादा किसान अपनी मेहनत और पूंजी लगाकर फसल उपज करते है। लेकिन जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में किसानों के खेत से उपज के वाद फसल किसानों के घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया जाता है कि रजौली,सिरदला ,मेसकौर ,नारदीगंज आदि प्रखंडों में किसान अपनी खेतों में फसल लगाते हैं। लेकिन नीलगाय फसल चट कर जाता है।
इन क्षेत्रों में नीलगाय का प्रकोप इतना जयादा है कि किसानों ने सब्जी,सकरकंद,आलू,प्याज समेत दलहन और तेलहन फसल लगाना छोड़ दिया है। नारदीगंज प्रखंड के बदलु विगहा, रामपुर,दरियापुर ,हंडिया,मेसकौर प्रखंड के लखौर,मुरहेताचक,कटघरा,बेलदारी आदि गांवों में नीलगाय फसल चैपट कर आराम से पहाड़ी पर चला जाता है। नीलगाय के आतंक से बचने के लिए कई बार लोग जिला पदाधिकारी एवं वन विभाग को आवेदन दे चुके हैं लेकिन किसानों की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।





















































































































