प्रशिक्षित आॅपरेटर नहीं रहने के कारण गोविंदपुर बाजार में जल संकट

0
589

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जलापूर्ति केन्द्र में प्रशिक्षित आॅपरेटर नहीं रहने के कारण गोविंदपुर बाजार के ज्यादातर हिस्से में जल संकट है। जल संकट को लेकर नवादा जिला जनता दल यू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद योगी ने जिला पदाधिकारी नवादा कौशल कुमार को आवेदन देकर नियमित रूप से पानी सप्लाई कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार एवं विभाग द्वारा आॅपरेटर के पद पर अनुभहीन एवं अप्रशिक्षित को बहाल किया गया है। जलापूर्ति उसी क्षेत्र में किया जाता है जहां जल सकंट नहीं है। जबकि उचांई पर बसे गोविंदपुर बाजार के ज्यादातर हिस्से में पानी सप्लाई नहीं हो पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here