बीज के लिए 2580 रूपए लेने के बाद भी घटिया किस्म बीज देने से आक्रोश बढ़ा

0
575

नवादा टुडे डेस्क
    18 दिसंबर को जल जीवन हरियाली यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पूर्व जीरो टिलेज के अंतर्गत मिलने वाली गेहूं की बीज घटिया किस्म का दिए जाने से किसानों में काफी आक्रोश है। किसान कुमार मनीष देव ने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा के नेतृत्व में जीरो टिलेज के तहत कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के खेतों में गेहूं की बीज लगाया गया था।

गेहूं लगाने के समय अधिकारियों ने बताया था कि 10 से 12 दिनों में बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप लेने लगेंगे। लेकिन खेतों में डाले गए बीज से पौधे नहीं निकले। कृषि समन्वयक सितेष रंजन ने 2580 रूपये लेने के बाद गेहूं के बीज के साथ घास-फूस खत्म होने की दवाई व खाद देने की बात कही थी। रूपये लेने के बाद जीरो टिलेज से सिर्फ गेहूं लगाया गया, उसके साथ खाद व दवा भी नहीं दी गई। गेहूं लगाने के समय 1250 रूपये की खाद बाजार से खरीद कर खेतों में डाला गया था।

उसके बाद भी बीज जहां-तहां जन्मा तथा कई खेतों में तो पौधे निकले हीं नहीं। सिर्फ इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के आगमन पर अधिकारी दबाव बनाकर खेतों में जीरो टिलेज से गेंहूं लगवाये थे।साथ ही उसके पटवन के लिए फव्वारे विधि से खेतों में पाइपों भी बिछाया गया था। जिसे मुख्य मंत्री के उड़नखटोला (हेलीकॉप्टर) उड़ते ही कृषि कर्मी फव्वारे वाले पाइपों को खोल कर चलते बने।

जिसकी शिकायत कृषि समन्वयक सितेश रंजन एवं रूंजय कुमार से किसानों ने किया। लेकिन वे लोग इसका कोई कारण ना बता कर उद्यान पदाधिकारी सतीश कुमार से बात करने बोले। उद्यान पदाधिकारी से बात करने पर बोले कि हमें जानकारी नहीं है जानकारी लेकर बताते हैं।

जब कृषि कर्मी द्वारा कोई समुचित जबाव नहीं मिला तो थक-हारकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी हंस राज आंचल से शिकायत की। लेकिन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि मैं अभी नया हूं। इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां अधिकारी सिर्फ जल जीवन हरियाली अभियान में मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए किसानों के खेतों व उनके पैसे की बर्बादी करवाएं हैं। कृृषि कर्मचारियों के ऐसे रवैये से किसानों में काफी आक्रोश भर रहा है। किसान कहते हैं कि मुख्यमंत्री के आगमन पर कृषि विभाग तरह-तरह के कार्यक्रम को लेकर बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगा कर सड़कों के किनारे भर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here