नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन जैसे सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को अधिकारियों व प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। प्रशिक्षु आईएएस प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रभार में वारिसलीगंज में कार्य कर रही सहिला के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रखंड के लगभग सभी विभाव के प्रमुख या प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधि ,मुखिया ,पंचायत समिति ,सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, डीलर ,जीविका ,नगर पंचायत के वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी आदि को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रायोजित 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए गांव टोले मोहल्ले जाकर लोगों से संपर्क कर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिसे अधिकारी कर्मी व सभी जनप्रतिनिधि मिलकर अंजाम देंगे।
बैठक में उपस्थित कुछ लोगों ने पिछले वर्ष शराब को लेकर बने मानव श्रृंखला में हुए दिक्कत के बारे में जानकारी दी गई। अंचल अधिकारी उदय कुमार ने बताया पिछले मानव श्रृंखला के दौरान हुई परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस बार लाइन में खड़े बच्चों को भोजन के लिए मिड डे मील योजना का बना बनाया भोजन, पानी, दवाई ,एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि मानव श्रृंखला के दौरान सभी प्रकार का वाहन बंद कर दिए जाएंगे।
सिर्फ श्रृंखला के लोगों को लाने ले जाने वाले वाहन को चलने की अनुमति दी जाएगी।
– कहां से कहां तक बनेगी मानव श्रृंखला
प्रखंड क्षेत्र में लगभग 40 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाने की योजना है। नवादा जमुई पथ पर स्थित माया बीघा रोहुआ मोड़ तक 4 किलोमीटर, बागी बगदीहा मोड से सरकटी मोड़ तक 23 किलोमीटर, वारिसलीगंज से मीर बीघा 4 किलोमीटर, वारिसलीगंज से दरियापुर पूर्व तक 5 किलोमीटर वारिसलीगंज पटेल चैक से मीर चक तक लगभग 3 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाए जाने की योजना है। मानव श्रृंखला में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए प्रत्येक किलोमीटर को सेक्टर में बांटकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
– 40 हजार लोगों की होगी सहभागिता
40 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला निर्माण के लिए लगभग 40 हजार लोगों की आवश्यकता होगी। प्रति एक किलोमीटर में एक हजार लोगों की आवश्यकता होगी।जिसे पंचायत जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के प्रतिनिधि, जीवका ,आंगनवाड़ी, डीलर, पैक्स अध्यक्ष के सहयोग व स्कूलों के बच्चों से पूरी की जाएगी।
मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि देवी, उप प्रमुख अमरेश मिस्त्री ,मुखिया राजकुमार सिंह , पूर्व वार्ड सदस्य संजय कुमार,वीडियो सतनारायण पंडित, थाना प्रभारी पवन कुमार, मनरेगा पीओ निरंजन कुमार, सीडीपीओ कुमारी संजू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित थे।






















































































































