आलाव की व्यवस्था नहीं रहने से राहगीर बेहाल

0
623

नवादा टुडे डेस्क  

काशीचक भारी शीतलहर के बावजूद सरकार द्वारा सार्वजानिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से राहगीर परेशान हैं। ऐसे में देर सबेर रेलवे स्टेशन , अस्पताल तथा बाजार पहुंचे राहगीरों को ठंढ के कारण ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं गर्म कपड़ों और कम्बल के आभाव में गरीब तबके के लोगों को ठंढ से काफी परेशानी हो रही है ।

हफ्ते भर में कड़ाके की ठंढ से दर्जनों लोगों के बीमार होने की खबर है। ठंढ के कारण लोग पांच बजे से ही घरों में दुबक जा रहे हैं । प्रभारी सीओ उदय प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों से अभी तक कम्बल वितरण हेतु निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही सार्वजानिक स्थलों पर आलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here