नशे में धुत बोलेरो चालक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर एसआई समेत बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

0
1002

नवादा टुडे डेस्क  

कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह गांव अवस्थित गायत्री प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के पास शनिवार की देर शाम कौआकोल थाना की सरकारी पुलिस वाहन में एक नशे में धुत बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि इस दरम्यान वाहन में सवार एसआई अखिलेश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोखोदेवरा निवासी एवं बोलेरो चालक विपिन महतो नशे में धुत होकर काफी तेजी से वाहन चलाते हुए जोरावरडीह बधेल नदी के पास अनियंत्रित होकर पहले एक झरझरी वाहन में टक्कर मार दी,जिससे झरझरी वाहन पलट गया,और उसका चालक घायल हो गया। उसके बाद विपरीत दिशा से गश्ती कर लौट रही पुलिस वाहन में टक्कर मार दी।

जिससे थाना का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचोपरांत वहां चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई,जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध शराब पीने एवं शराब पीकर वाहन चलाने सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here