गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ,संस्कार एवं कार्यकर्ता गोष्ठी

0
701

नवादा टुडे डेस्क

नवादा गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक महायज्ञ एवं संस्कार,दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी एवं संध्या में प्रवचन हुआ। यज्ञ के दौरान 24 कुंडीय हवन के लिए सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत हजारों की संख्या में उपस्थिति श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया जिसे श्रद्धालुओ ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।

कार्यकर्ता गोष्ठी में यज्ञ के सफल आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने सफल संचालन के लिए अपने-अपने विचार साझा किए। संध्या में हुए प्रवचन में मुख्य प्रवचनकर्ता सच्चिदानंद तिवारी ने वर्ततान परिदृश्य पर चर्चा करते हुए हर परिस्थित को बदलने की बात कही। कहा की युग को बदलने के लिए खुद को बदलना जरूरी है।
   

कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ नवादा के संयोजक कैलाश प्रसाद सिंह, पूर्व जिला संयोजक राम श्याम शर्मा,  माधुरी शर्मा, विनय मिश्रा ,रागिनी देवी, मनोरमा देवी, पुष्पा, अंजू ,सुशीला वर्णवाल समेत महिला मंडल की दर्जनों कार्यकर्ता एवं   गायत्री परिवार की युवा इकाई जिला संयोजक रजनीश कुमार, मार्गदर्शक पवन कुमार और युवा प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ता जैसे प्रिंस राज, नागमणि कुमार, कन्हैया, गुलशन कुमार, विपुल कुमार, सूर्य प्रताप ,दीपक, रवि, राहुल, रविंद्र सिंह ,दिनेश कुमार दिनकर, अनिल भदौरिया आदि लगे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here