नवादा मे ड्राइवर की सतर्कता से टला रेल हादसा

0
826

नवादा टुडे डेस्क

नवादा रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा हादसा होते होते बचा। पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर की सतर्कता से यह हादसा टल पाया। खबर के मुताबिक गया-क्यूल रेलवे लाइन पर 53627 किउल-गया ट्रेन नवादा स्टेशन से गया जा रही थी। तभी ड्राइवर की नजर टूटी हुई रेल पटरी पर गई।

ड्राइवर ने तत्काल एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रोकने के बाद ड्राइवर ने इस बात की सूचना अपने अधिकारियों को दी जिसके बाद रेल पटरी के मरम्मत का काम शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here