आईटीआई कैम्पस में लगा-दोदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला

0
687

नवादा टुडे डेस्क

नवादा गुरूवार को नवादा के आईटीआई परिसर में दो दिवसीाय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा जिला पदाधिकारी कौषल कुमार के द्वारा किया गया। मंत्री ने संयुक्त श्रम भवन का निरीक्षण किया एवं पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा राज्य में कुल 137 ट्रेडो का ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग कौशल विकास केंद्रों में दी जा रही है। इस प्रकार के 6 कैंप अभी तक पूरे बिहार में श्रम संसाधन विभाग द्वारा लगाए जा चुके हैं।  विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भारत डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ गया है।

उन्होंने कहा की कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से युवकों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग देकर डिजिटल इंडिया में सहयोगी बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से गांव में युवा वर्ग रोजगार और आत्म निर्भर बन सकते हैं।  उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव घर-घर में बिजली के कनेक्शन पहुंचाई गई है। बिजली पहुंच जाने से युवाओं को रोजगार मिलने का अवसर  मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि बिजली पहुंच जाने से कृषि में उन्नति होगी।  घर-घर उद्योग धंधे खुलेंगे।  हर घर में बिजली चली जाने से इलेक्ट्रिशियन के डिमांड बढ़ जाएंगे।  खेतों में मोटर पंप लगेंगे तो फिटर की आवश्यकता पड़ेगी।  तब मैकेनिक की डिमांड बढ़ेंगे। गांव में जब लोग बिजली का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे और उसके माध्यम से उन्हें रोजगार मिलेगा।  

मेले में 19 कम्पनियों ने भाग लिया, जिसमें 768 बायोडाटा प्राप्त किया गया तथा 193 बेरोजगार आवेदकों का स्थल चयन किया गया। मेला स्थल पर एनसीएस पोर्टल पर निबंधन किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई। में उप निदेषक नियोजन मगध प्रमंडल, गया अजीत कुमार सिन्हा, सहायक निदेषक नियोजन अवध प्रादेषिक नियोजनालय गया भरत जी राम, जिला नियोजन पदाधिकारी जयनेन्द्र कुमार, श्रम अधीक्षक, आईटीआई के प्राचार्य, जिला नियोजनालय नवादा के कर्मी अजय कुमार, सदानन्द कुमार, प्रषान्त कुमार गौरव एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here