गांधी स्कूल के दो शिक्षकों को एक साथ मिली नेट परीक्षा में सफलता

0
698

नवादा टुडे डेस्क

नवादा गांधी इंटर स्कूल के दो शिक्षकों प्यारेलाल कुमार और आशुतोष ने एक साथ जुलाई 2019 में आयोजित नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर सबको चैंका दिया। प्यारेलाल कुमार ने समाजशास्त्र और आशुतोष ने संस्कृत भाषा में नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया है। ज्ञात हो कि स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार और प्रभात कुमार पहले से ही नेट उत्तीर्ण हैं। अब गांधी इंटर स्कूल में नेट उत्तीर्ण चार शिक्षक है।

समाजशास्त्र से नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्यारेलाल कुमार, रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत स्थित नेतना गांव के निवासी हैं। इंटर विद्यालय, रोह से पढ़े प्यारेलाल कुमार रांची विश्वविद्यालय से एमफिल के टॉपर रहे हैं। वहीं संस्कृत भाषा से नेट उत्तीर्ण करने वाले आशुतोष ने नवादा के कृष्ण मेमोरियल कॉलेज से स्नातक और पटना विश्वविद्यालय से एमए किया है। दोनों ही नियोजित शिक्षक हैं।

दोनों शिक्षकों को प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक रामविलास प्रसाद, आबिद अख्तर, मो. मुस्तफा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here