नवादा टुडे डेस्क
आज दिनांक 3 जनवरी 2020 को हिसुआ प्रखण्ड के अंर्तगत नगर पंचायत गाँधी टोला में पर्वत पुरूष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच के संस्थापक कपिल देव मांझी ने अगामी 27दिसम्बर 2019 को मजदूरी कर लौट रहे कृष्णा मांझी मृत्क के पत्नि दयामन्ति देवी को घर पर जाकर एक हजार नगद और 20कि0 चावल,20कि0 गेहूँ चन्दा मांगकर दिया। श्री संस्थापक ने प्रेस बिज्ञाप्ति कर पत्रकारों को बताया पहले जागृति-राशि मिडिया के द्वारा घोषणा किया था कि चन्दा कर के राशि या गल्ला -अनाज देगें।
उन्होंनें बताया कि आज तक बिहार सरकार द्वारा किसी प्रकार का अनुदान-राशि नहीं मिला है। सरकार बिकास के नाम पर ढ़ोल पिट रही है। दलित-गरीब ठंडा से मर रहा है इसको कोई देखने वाला नहीं है चाहे बिहार सरकार हो या केन्द्र सरकार दोनो सरकार गरीब बिरोधी है। वहीं संस्थापक महोदय ने बताया की मृत्क के माता 70वर्ष की है और 15 साल की गुँगी बच्ची है दोनो को अभी तक विक्लांग,बृद्ध पेंशन नहीं मिला और बच्ची की बिक्लांग पेंशन नहीं मिलता है। सरकार से पहले भी माँग किया था कि आपदा विभाग से चार लाख रूपया दिया जाय तथा रहने के लिये आवाश दिया जाय।
आज भी माँग के लिये जिला पदधिकारी को अनुरोध किया है। 2020 में पर्वत पुरूष बाबा दशरथ मांझी को जयन्ति 14 फरवरी को अम्बेदकर पुस्तकालय परिषद में मनाया जायेगा। आप सभी जिला वासियों को सादर आमंत्रित है साथ-साथ जिला के सभी मिडिया कर्मी भी आमंत्रित है उसके पहले 10 जनवरी को मंच का कार्यालय खुलेगा उसका उदघाटनकर्ता-बाबा दशरथ मांझी के सुपुल भागवत मांझी दीप प्रज्वलित करेंगें।
नवादा गोनवाँ रामनगर डाक बाबा के निकट।






















































































































