नवादा टुडे डेस्क
नवादा हाईकोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संचालित वैध और अवैध क्लिनिक तथा जांच घरों की सूची जारी कर दी है। िजला प्रशासन की जारी सूची में चाैकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले भर में महज 14 नर्सिंग होम ही वैध रूप से चल रहें है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल वैध क्लिनिकों में से 12 क्लिनिक नवादा शहर और हिसुआ के दो क्लिनिक हैं। जिले के इन 14 को छोड़कर सारे क्लिनिक अवैध बताए गए हैं। इसी तरह जिले के 16 जांच घरों के पास ही वैध रजिस्ट्रेशन है। इनमें नवादा के 15 तथा वारिसलीगंज के एक जांच घर वैध है, बाकी के जांच घराें के अवैध बताया गया है।
स्वास्थ विभाग ने जिले भर में चल रहे 106 क्लिनिक, नर्सिंगहोम और जांच घरों को चिह्नित करते हुए उन्हें अवैध घोषित किया गया है। इनपर विभाग की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनाम राज्य सरकार के केस में सरकार को वैध और अवैध तरीके से चल रहे क्लिनिक , नर्सिंगहोम और जांच घरों की सूची पब्लिक में जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नैदानिक स्थापन अधिनियम संशोधित नियमावली 2018 तथा बिहार नैदानिक स्थापन नियमावली 2013 के अंतर्गत जिले में संचालित वैध एवं अवैध नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी लैबोरेट्री की सूची जारी की है।
ये है जिले वैध क्लिनिक 1 मेट्रो हॉस्पिटल अंबेडकर नगर नवादा 2 कमला नर्सिंग होम हेडपोस्ट ऑफिस के निकट नवादा 3 मनीषा नर्सिंग होम केएलएस काॅलेज समीप नवादा 4 अनामिका डायग्नोस्टिक एवं मेडिकेयर पुरानी जेलरोड नवादा 5 डेंटल क्लिनिक हॉस्पिटल हाट पर नवादा 6 आनंद नर्सिंग होम सिन्हा भवन पुरानी जेल रोड नवादा 7 सावित्री सेवा सदन पुरानी जेल रोड नवादा 8 शाहिनी हॉस्पिटल पुरानी जेल रोड नवादा 9 सिटी हॉस्पिटल नॉर्थ स्टेडियम रोड नवादा 10 संजीवन हॉस्पिटल पोस्टमार्टम रोड नवादा 11 शिशु आरोग्य निकेतन माल गोदाम रोड नवादा 12 दिव्या नर्सिंग होम हरिश्चंद्र स्टेडियम रोड नवादा , 13 बालाजी हॉस्पिटल राजगीर रोड हिसुआ 14 सावित्री लाइफ केअर नरहट रोड हिसुआ ये है वैध जांच घर 1 स्टार डायग्नोस्टिक पुरानी जेल रोड नवादा 2 सिटी डायग्नोस्टिक गांधीनगर सद्भावना चैक नवादा 3 आदर्श जांच घर पुरानी जेल रोड नवादा 4 दिल्ली डायग्नोस्टिक सेंटर पुरानी जेल रोड नवादा 5 पटना डायग्नोस्टिक सेंटर पुरानी जेल रोड नवादा 6 नेशनल पैथोलॉजी पुरानी जेल रोड नवादा 7 उमादय जांच घर पुरानी जेल रोड नवादा 8 मां तारा डायग्नोस्टिक पुरानी जेल रोड नवादा 9 मौर्या जांच घर पुरानी जेल रोड नवादा 10 मां आशीर्वाद जांचघर पुरानी जेल रोड नवादा 11 राज पैथोलॉजी अरविंद प्रेस के निकट नवादा 12 मां भगवती पैथोलॉजी पुरानी जेल रोड नवादा , 13 जागृति पैथोलॉजी केयर जेल रोड नवादा 14 शुभम लैब पोस्ट ऑफिस गली नवादा 15 मां अहिल्या जांच घर- लाल पैथोलॉजी सिन्हा काॅलनी 16 रवि जांच घर मेन रोड वारसलीगंज
अवैध क्लिनिक नर्सिंग होम और जांच घर
नवादा 1 लाईफ लाइन पैथोलॉजी सेंटर हॉस्पिटल रोड 2 लाईफ जांच डायग्नोस्टिक सेंटर पुरानी जेल रोड 3 भारत पैथोलॉजी सेंटर गया रोड 4 मिल्लत हार्ट अस्पताल गया रोड 5 जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पुरानी जेल रोड नवादा 6 मेट्रो जांच घर अंबेडकर नगर नवादा 7 न्यू पैथॉकेयर अंसार नगर नवादा
अवैध क्लिनिक 8 प्रयाग राज नर्सिंग होम बस स्टैंड नवादा 9 नवादा सेंट्रल हॉस्पिटल इस्लाम नगर नवादा 10 निर्मल पब्लिक हेल्थ सर्विस सेंटर नवादा 11 दुर्गा नर्सिंग होम हरिश्चंद्र स्टेडियम नवादा 12 केशव नर्सिंग होम पकरीबरामा बस स्टैंड नवादा 13 पप्पू क्लिनिक मेन रोड नवादा 14 साईं नर्सिंग होम मेन रोड नवादा 15 सूर्या क्लिनिक बस स्टैंड काली मंदिर के पास नवादा 16 अर्चना कुमारी डॉ सुजीत कुमार भवन नवादा 17 रिंकू ज्योति क्लिनिक नवादा 18 सवेरा क्लिनिक शोभ पर नवादा 19 नर्सिंग होम नरेश पंडित के मकान में शोभ पर नवादा 20 ताज दवाखाना सद्भावना चैक नवादा
रजौली
21 सहज सर्जिकल घसियाडीह रजौली 22 मां मंगला नर्सिंग होम घसियाडीह रजौली 23 एडवांस शिशु केयर घसियाडीह रजौली 24 मां शारदा क्लिनिक बाईपास रोड रजौली 25 संजीवन नर्सिंग होम रजौली 26 राहत क्लिनिक पुरानी रोड रजौली 27 आकाश क्लीनिक रजौली 28 गीता राय क्लिनिक बस स्टैंड रजौली 29 श्री वृंदावन इमर्जेन्सी हॉस्पिटल रजौली नारदीगंज
30 मातृ सदन नर्सिंग होम मिर्चाइगंज नारदीगंज 31 रोहित नर्सिंग होम मसौढा रोड नारदीगंज 32 जनता नर्सिंग होम पकरिया रोड नारदीगंज 33 जीवन ज्योति नर्सिंग होम नारदीगंज 34 आदित्य नर्सिंग होम कम पारा मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर नारदीगंज 35 गायत्री जांच घर नारदीगंज 36 शुभम जांच घर नारदीगंज 37 आराध्या जांच घर नारदीगंज
पकरीबरावां
38 सोनी जांच घर पांडे मार्केट पकरीबरावां 39 आदर्श नर्सिंग होम मोहन बिगहा पकरीबरावां 40 राज जांच घर सुपर मार्केट पकरीबरावां 41 जांच घर चमन पर पकरीबरावां 42 नर्सिंग होम हॉस्पिटल के सामने पकरीबरावां 43 पटना पॉली क्लिनिक मेन रोड पकरीबरावां 44 नीलम जांच घर हॉस्पिटल गेट के सामने पकरीबरावां
अकबरपुर
45 पटना नर्सिंग होम अकबरपुर 46 न्यू सवेरा जांच घर अकबरपुर 47 जावेद जांच घर अस्पताल के सामने अकबरपुर 48 बाल्मीकि नर्सिंग होम बाजार अकबरपुर 49 भोला प्रसाद क्लिनिक पचरुखी अकबरपुर 50 प्रदीप जांच घर फतेहपुर अकबरपुर सिरदला 51 जनता एक्स-रे जांच घर सिरदला 52 राज जांच घर सिरदला 53 सहज सर्जिकल नर्सिंग होम सिरदला 54 मां सेवा सदन सिरदला 55 मां सेवा सदन सिरदला 56 पांडे नर्सिंग होम सिरदला 57 बुद्धा नर्सिंग होम सिरदला
हिसुआ
जांचघर 58 नालंदा जांच घर अस्पताल रोड हिसुआ 59 लक्ष्मी जांच घर पुलिस स्टेशन के सामने हिसुआ 60 गायत्री जांच घर मंगल मार्केट हिसुआ 61 निदान जांच घर राजगीर रोड हिसुआ क्लिनिक
63 सरिता नर्सिंग होम स्टेशन रोड हिसुआ 64 पारस नर्सिंग होम नरहट रोड हिसुआ 65 कृति नर्सिंग होम महादेव मोड़ हिसुआ 66 ममता नर्सिंग होम महादेव मोड़ हिसुआ 67 शिव शक्ति नर्सिंग होम मछली मंडी हिसुआ 68 ऑर्थो क्लिनिक मिडल स्कूल हिसुआ, 68 सुमित्रा नर्सिंग होम स्टेशन रोड हिसुआ
वारिसलीगंज अवैध जांच घर 69 आशा जांच घर हॉस्पिटल के सामने वारसलीगंज 70 अप्पु जांचघर थाना चैक वारसलीगंज 71 पटना जांच घर गोरक्षणी मोड़ वारिसलीगंज 72 मौर्या जांच घर बस स्टैंड के पास वारसलीगंज 73 आर्या जांच घर राजा टॉकीज के पास वारसलीगंज अवैध क्लिनिक 74 ममता नर्सिंग होम दरियापुर रोड वारसलीगंज 75 जगदंबा नर्सिंग होम गुमटी चैक वारसलीगंज 76 दिव्या क्लिनिक दरियापुर रोड वारसलीगंज 77 पूजा प्रसव केंद्र थाना चैक वारसलीगंज 78 आशापुरी प्रसव केंद्र थाना चैक वारसलीगंज कौआकोल अवैध क्लिनिक 79 नेशनल डायग्नोस्टिक कौआकोल 80 शुभम जांच घर अस्पताल चैक कौआकोल 81 रवि जांच घर कौआकोल 82 भारद्वाज जांच बस स्टैंड कौआकोल क्लिनिक 83 लाइफ लाइन बस स्टैंड कौआकोल 84 शिवानी हॉस्पिटल सेखोदौरा रोड कौआकोल 85 ममता हॉस्पिटल कौआकोल 86 प्रमिला नर्सिंग होम कौआकोल 87 आर्यन क्लिनिक कौआकोल 88 सिटी हॉस्पिटल कौआकोल 89 प्रिया नर्सिंग होम कौआकोल 90 महावीर नर्सिंग होम कौवाकोल बस स्टैंड 91 विक्रम क्लिनिक बस स्टैंड कौआकोल रोह अवैध क्लिनिक 92 बबीता सेवा सदन रोह 93 वैद्यनाथ सेवा सदन रोडह 94 ज्योति पाॅलिक क्लिनिक वीरू कुआं गेट के सामने रोह 95 निदान क्लिनिक रोह 96 मां लक्ष्मी क्लिनिक मड़रा रोड रोह 97 जगदंबा हॉस्पिटल पेट्रोल पंप के पूरब रोह 98 ज्योति पब्लिक हॉस्पिटल रूपों रोड रोह 99 हेल्थ जांच घर तमन्ना मार्केट रोह 100 मिल्की क्लिनिक मेन रोड रोह
गोविंदपुर 101 ममता नर्सिंग होम 102 गोविंदपुर बीपी यादव जांच घर गोविंदपुर 103 जयमंगला किल्ली गोविंदपुर 104 प्रिंस जांच घर गोविंदपुर नरहट 105 अंबे जांच घर नरहट 106 गायत्री जांच घर नरहट
400 से अधिक अवैध क्लिनिक 106 अवैध क्लिनिक का ये आंकड़े तो सरकारी है। इसके अलावा भी करीब 400 से अधिक अवैध क्लिनिक और नर्सिंग होम हैं, जाे सरकारी मानक काे पूरा नही करते हैं। इन संस्थानाें में हर राेज सैकड़ों मरीज अवैध पैथोलॉजी व नर्सिंग होम के जाल में फंसकर आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। अवैध पैथोलॉजी के कारोबार में समाज के कुछ सरकारी अस्पतालों मंे कार्यरत डाॅक्टर, स्वास्थ कर्मचारी, सफेदपोश और पावर वाले लोग भी शामिल हैं। लिहाजा, इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। मरीजों की जिंदगी पूरी तरह भगवान के रहमो-करम पर निर्भर है। हालत यह है कि पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड तक के मामले में भी पूरे जिले में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है


















































































































