1 पुरुष समेत 6 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन

0
712

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआकोल में गुरुवार की देर शाम परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर एक पुरुष एवं पांच महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रिय सहगल ने बताया कि सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन शिविर में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जाने वाली सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। इस के बाद सभी बन्ध्याकरण महिला मरीजों को शुक्रवार को हॉस्पीटल से छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here