बीएलओ भी मानव श्रृंखला में लेगें बढ़ चढ़ कर हिस्सा

0
742

नवादा टुडे डेस्क

रोह प्रखंड क्षेत्र में जल, जीवन, हरियाली कार्यक्रम की सफलता को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव सुखला में प्रखंड के बीएलओ भी चढ़कर हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को आयोजित बीएलओ की बैठक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर कुमार ने कही। उन्होंने कहा जल, जीवन हरियाली कार्यक्रम आम लोगों से जुड़ा मुद्दा है। इसकी सफलता से न सिर्फ मानव का कल्याण होगा बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव जंतु का भला होगा।

इसके बाद बीएलओ को फार्म छह, सात व आठ भरने का भी निर्देश दिया गया। सभी को निर्देश दिया गया कि जिसकी आयु एक जनवरी बीस को अठारह साल हो रहा है। वैसे एक भी युवक युवती नाम जुड़ने से छूटना नहीं चाहिये। मौके पर विजय कुमार निराला, संजय कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, तनिक यादव, अब्दुल बदूद, अविनाश कुमार निराला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here