नवादा टुडे डेस्क
नवादा भारत निर्वाचन आयोग के निदेषानुसार दिनांक एक जनवरी 2020 के आधार पर निर्वाचक सूची का विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संषोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। दावे आपत्तियां दर्ज कराने की 15 जनवरी तक है। दावे आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी तक, अनुपूरक सूची की तैयारी 4 फरवरी तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाषन 7 फरवरी को किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं अधिकतम सहभागिता सुनिष्चित करने के उद्देष्य से 5 जनवरी एवं 12 जनवरी को विषेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। निर्धारित विषेष अभियान को मतदान केन्द्र पदाधिकारी पर्याप्त मात्रा में सभी प्रपत्र के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध रहेंगे एवं निर्वाचकों से दावा/आपत्ति प्राप्त करेंगे।






















































































































