नवादा टुडे डेस्क
नवादा रेलवे स्टेशन पर हर रोज जान जोखिम में डालने वाले तस्वीर नजर आते हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे ट्रैक के बीच बच्चों की टोली बैठकर अपनी धुन में खेलते नजर आए हैं।
स्टेशन के बगल में बसे मिर्जापुर के बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर अनजान बनकर ट्रैक पर खेल रहे हैं। लोग कहते हैं कि बच्चे मासूम होते हैं लिहाजा संभावित खतरों से अनजान हैं। लेकिन जो जानते हैं वों अनजान बने हुए हैं। अभिभावकों की यह लापरवाही कभी भी बच्चों के जीवन को दावं पर लगा सकता है।


















































































































