बेहोशी हालत में सड़क किनारे जख्मी हालत में महिला कड़ाके की ठंढ में रातभर बेहोश पड़ी रही

0
729

नवादा टुडे डेस्क

नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चडा एंड चडा कंपनी के समीप सड़क किनारे बेहोशी हालत में एक महिला गंभीर रूप सेजख्मी हालत में मिली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 10 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझनपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी उषा देवी घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी।

परिजन उसे ढूढने आसपास आए एवं अन्य परिजनों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल सका। आखिरकार सुबह ढूढने के उम्मीद में परिजन हार थक कर बैठ गए। इधर वह महिला रात में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सुबह में जब कुछ लोगों की नजर महिला पर गई तो उसके परिजनों को सूचित किया।

महिला के परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। परन्तु गंभीर स्थिति रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रात्रि में दुर्घटना के बाद बेहोशी हालत में घायल महिला सड़क किनारे कड़ाके की ठंढ में रातभर पड़ी रह गई। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here