नरहट पंचायत ईजहार चक के गांव में नल जल की सुविधा नहीं मिली

0
1551

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले नरहट पंचायत ईजहार चक के गांव में नल जल की सुविधा नहीं मिली है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई है। ग्रामीणों को नरहट ब्लाॅक से पानी लाना पड़ता है। रात्रि में महिलाओं को काफी परेशानी होती है। जबकि आस-पास के गांव में पानी की नल जल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

ग्रामीणों ने कई दफा बीडीओ और डीएम से अग्रह कर चुके है फिर भी कोई पहल नही हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया है। बता दें की गांव में करीब एक सौ अल्पसंख्यक परिवार रहते है। कई चापाकल है। लेकिन बाढ़ आने के बाद से पानी दुषित हो गया है। जो पिने के लायक नहीं है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here