नवादा टुडे डेस्क
रजौली की कराखूंट घाटी में बोलेरो सवार लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक स्कॉर्पियो लूट ली। लेकिन रजौली पुलिस और डीआईयू की टीम ने घटना के कुछ घंटे बाद ही लूटे गए स्काॅर्पियों को खोज निकाला। पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त बोलेरो के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना शनिवार की रात करीब 9 बजे की है जब बोलेरो से आए लूटरे ने रजौली की काराखूंट घाटी में एक स्काॅपिर्यो को रूकवाकर चालक के साथ मारपीट कर स्काॅर्पियों लूट ली। स्काॅर्पियो चालक नारदीगंज थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह स्कार्पियो से कोडरमा गया था और वापस अपने ससुराल बरतपुरा गांव लौट रहा था।
इसी बीच काराखूंट घाटी में सामने से आकर एक बोलेरो ने उसे रोकने का इशारा किया। जैसे ही वह रुका, बोलेरो पर सवार 4 अपराधियों में से 3 लोग उतर गए। उसके साथ मारपीट कर स्काॅर्पियो से उतार दिया। लूटेरे स्काॅर्पियो और बोलेरो दोनों लेकर रजौली की ओर भाग निकले।
बोलेरो चालक ने उगला राज
बोलेरो चालक पुनः बोलेरो लेकर रोड पर आ गया। गाड़ी नंबर के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले बोलेरो की पहचार कर ठेकाही मोड से बरामद कर लिया गया। बोलेरो के साथ पकड़े गए नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के मनियोचक गांव निवासी राजू कुमार की निशानदेही पर रजौली पुलिस ने सिरदला पुलिस के सहयोग से सिरदला थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरसोत के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया।




















































































































