नवादा टुडे डेस्क
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को जल्द ही ‘सामुदायिक पाठशाला’ का लाभ मिलने वाला है। नवादा ज़िला के पतरंग ग्राम के निवासी श्रीमती चेतना ,सचिव चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी (पतरंग )के पहल से नवादा में ‘सामुदायिक पाठशाला’ की शुरुआत हो रही है।
इस ‘सामुदायिक पाठशाला’ में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को निशुल्क पढ़ाया जाएगा और साथ ही साथ छात्रों के लिए उचित मार्गदर्शन की व्यवस्था रहेगी। ‘सामुदायिक पाठशाला’ में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष ट्रेंनिंग, अनुभवी शिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाएगा।
जिसकी मदद से छात्रों की प्रारंभिक समझ विकसित होगी।पाठशाला में अड्मिशन हेतु फार्म को जिले के जिला परिषद के आवासीय ऑफिस में इसके लिए विशेष काउंटर उपलब्ध कराई गई है। सामुदायिक पाठशाला के माध्यम से जिले के विभिन्न पदाधिकारी व शिक्षक आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों का करियर संवारेगें। जानकारी हो की नि:शुल्क पहली सामुदायिक ‘पाठशाला’ भागलपुर में शुरू की गयी।
जो पुलिस पाठशाला के नाम से आज भी सैकड़ों गरीब छात्रों का भविष्य बनाने के कार्य में जुटा है। दूसरी सामुदायिक पाठशाला मुज़फ़्फ़रपुर में कार्यरत है और छात्रों के बीच में एक सकारात्मक पहल के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व के दोनो सामुदायिक पाठशालाओं ने अनेक छात्रों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। सैकड़ों विद्यार्थी आज सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके है। इस पाठशाला के द्वारा छात्रों को सही दिशा में मेहनत, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया जाता है।
सामुदायिक पाठशाला भले ही निशुल्क होती है किंतु जहां भी यह खोली गई देखते देखते ज़िले के तमाम बुद्धिजीवी इस पाठशाला से जुड़ जाते है। विशेषकर ज़िले से जुड़े किंतु बाहर रह रहे अधिकारियों एवं ज़िले के अंदर एवं बाहर सेवा दे रहे नामी शिक्षकों का सहयोग पाठशाला को प्राप्त होता रहा है। इस पाठशाला में विद्यार्थियों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। यहाँ शिक्षा दान करने वाले सभी गुरुजन भी निशुल्क शिक्षा दान करते है। यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षकों को शिक्षा सेनानी आप कह सकतें है।
वैसे शिक्षा सेनानी जो पाठशाला में शिक्षा दान करना चाहते है वे नीचे लिखे फ़ोन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है। छात्र (जो कमसे कम स्नातक है या स्नातक फ़ाइनल वर्ष के छात्र हैं ) जो सामुदायिक पाठशाला का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हैं अपने नज़दीकी बुक स्टोर अथवा जिला परिषद के आवसीय ऑफ़िस के पास बने काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।
आप सभी www.equick.in वेबसाइट से भी इस फॉर्म को डाउनलोड करके जिला परिषद के आवसीय कार्यालय काउंटर पर जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के दौरान आधार कार्ड की कॉपी एवं 2 पासपोर्ट साइज़ का फोटो जमा करना अनिवार्य हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी है। विस्तृत जानकारी के लिए कॉल करें 9430090046, 9934556012 सचिव, चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी, पतरंग, नवादा।



















































































































