सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों को करना होगा लम्बा इंतजार 20 जनवरी को 17 केन्द्रों पर होना था परीक्षा

0
567

नवादा टुडे डेस्क

नवादा 20 जनवरी को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा फिलहाल स्थगित हो गई है। अब परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को लम्बा इंतजार करना होगा। परीक्षा किस कारण से स्थगित हुई यह तो बताने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन लोग मानव श्रृंखला को लेकर स्थगित किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के लिए शिक्षा विभाग के सारे कर्मी व शिक्षक लगे हुए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के परीक्षा सभांग के लिपिक विजय कुमार सिन्हा ने बताया जिले के 17 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजन होना था जिसमें 8 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here