नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल प्रखंड के सिंघना निवासी पंकज कुमार सिंह एवं बिन्दु कुमारी का पुत्र सन्नी कुमार ने जेईई मेन में सफलता पाई है। सन्नी ने जेईई में 97.98 प्रतिशत प्राप्त किया है। सन्नी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में 398 अंक और इंटर में 439 अंक प्राप्त किया। नवादा शहर के इंडियन कोचिंग सेंटर के निदेशक पंकज कुमार ने बताया वह दसवीं तक यही पढ़ाई किया।
सन्नी बचपन से मेधावी एवं मेहनती छात्र रहा है। वहीं सन्नी ने अपनी सफलता के पीछे माता पिता एवं गुरू का योगदान माना है। उन्होंने कहा माता पिता ने हर वक्त सपोर्ट किया और पढ़ाई के लिए हौसला आफजाई किया, गुरू से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है। सन्नी ने बताया एडवांस में तैयारी कर रहे हैं। आईआईटी से इंजीनियर बनने की इच्छा है।




















































































































