नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर प्रखंड के थाली बाजार में रालोसपा के बिहार प्रदेश कार्यकर्ता मोहम्मद कामरान की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार व बेरोजगारी को लेकर बैठक किया गया। बैठक में मोहम्मद कामरान ने बताया कि बिहार में शिक्षा का स्तर काफी गिरता जा रहा है जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर चला गया। पहले की अपेक्षा पूरे बिहार से आईएएस आईपीएस का पद हासिल नहीं हो पा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण शिक्षा का स्तर गिरता चला गया।
उन्होंने बताया कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा हाथ में मोबाइल लेकर खेलते नजर आते हैं। मुख्य बातों को बताते हुए कहा कि जो शिक्षक खुद अपना नाम लिखने में असमर्थ हो वह बच्चों का भविष्य क्या सुधरेंगे। बैठक में अपने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि 10 सालों से लोगों का बेरोजगारी बढ़ता जा रहा है लोग सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ कर के भी सड़क छाप बन गए हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिला तो चोरी-छिपे शराब का काला धंधा कर रहे हैं जिससे कई लोगों का भविष्य बिगड़ता चला जा रहा है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए 24 जनवरी को शिक्षा सुधार व बेरोजगारी को लेकर मानव कतार का अभियान चलाएंगे। प्रखंड से लेकर पूरे बिहार में विद्यालय के सामने सभी लोगों को एक दूसरे को हाथ पकड़ कर मानव कतार बनाएंगे जिससे लोगों में जागरूकता आएगी मानव कतार बनाते समय सभी लोगों का एक ही नारा रहेगा शिक्षा सुधार और बेरोजगारी भगाओ। बैठक में मौजूद रालोसपा के बिहार प्रदेश कार्यकर्ता मोहम्मद कामरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चंदन चौधरी रोटी बैंक के अध्यक्ष दीपक कुमार भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आदिल जमाल प्रमोद कुमार शिवनंदन यादव अजीत कुमार अवधेश कुमार जितेंद्र कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे





















































































































