जनता फाउण्डेशन का धरना 12वें दिन भी जारी, तारिक अनवर भी शामिल

0
571

नवादा टुडे डेस्क

नागरिकता संसोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ एकता फाउण्डेशन का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। गुरूवार को शहर के बुंदल बाग में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता तारिक अनवर भी और पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार उर्फ नूनू सिंह भी शामिल हुए। तारिक अनवर ने सीएए कानून को जनता और संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार ने नाकामी छिपाने के लिए ऐसा किया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ नूनू सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून देश में अस्थिरता पैदा करने वाला है। सभी लोगों को एकजुट होकर सरकार के इस तानाशाही फैसले का विरोध करना चाहिए। धरना को संबोधित करते हुए मसीह उद्दीन ने कहा कि नवादा में ऐतिहासिक आंदोलन हो रहा है। यह लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर जनता फाउंडेशन के मो नदीम हयात, कल्लू कबाड़ी, जसीम उद्दीन, तारिक बाबा, एजाज कैसर, अलाउद्दीन, जहीर अनवर आदि ने नेताओं का स्वागत किया। मौके पर आनंद कश्यप, रजनीकांत दीक्षित, रोहित सिंहा, रामनरेश सिंह, सावित्री देवी, धीरज कुमार, मो नौशाद, दिनेश यादव, अर्जुन सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, इनौस के भोलाराम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here