नवादा टुडे डेस्क
पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ पांच शराब धंधेबाजों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर पुलिस ने एनएच 31 पटना रांची रोड पर लोहानीपुर के पास वाहन जांच के दौरान शराब का जखीरा बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कोलकाता से कौवाकोल जाने वाली आदित्यनाथ बस से अंग्रेजी शराब उतार कर एक पिकअप भान पर लोड कर किसी तस्कर के पास भेजा जा रहा है। फौरन एसआई हेमंत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए वहां छापेमारी की गई। छापेमारी में पिकप भान पर शराब के साथ धन्धेवाज एवं चालक, उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि वैन से 750 एमएल का 12 कार्टून, इंपिरियल ब्लू 750 का 8 कार्टून एवं 500 एमएल बियर का 15 कार्टून सहित कुल 35 कार्टून शराब को बरामद किया गया। इस दौरान ड्राइवर समेत पांच लोगों को भी रंगे हाथ धर दबोचा गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में ड्राइवर पंकज सिंह, कंडक्टर संदीप कुमार, उप चालक शिवचरण चौहान, पिकअप का ड्राइवर सूरज कुमार, तथा शराब सरगना के पुत्र राजीव कुमार शामिल है। सभी के खिलाफ बिहार शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सब को जेल भेज दिया गया। सभी धंधेबाज अलग-अलग जगह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब माफिया में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है।





















































































































