बिंदेश्वरी प्रसाद बने भारतीय लोक समता मंच नवादा के जिला संयोजक

0
1226

नवादा टुडे डेस्क

आज दिनांक 27 जनवरी 2020 को नवादा जिले के फतेहपुर मोड़ पर, भारतीय लोक समता मंच के जिला इकाई नवादा का बैठक द्वारिका प्रसाद जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में मंच के संयोजक व रालोसपा के पूर्व प्रधान महासचिव सत्यानंद दांगी जी एवं उनके साथ प्रदेश से चलकर आए कीर्तन सिंह कुशवाहा, कंचन चौधरी, दिनेश यादव, अशोक पासवान सहित जिले के सैकड़ो समर्थक जिला पार्षद राजकिशोर प्रसाद दांगी, मनोज वर्मा, बालमुकुंद प्रसाद, राकेश बिहारी, अनिल प्रसाद सिंह, गया प्रसाद, कमल किशोर बिंदु, उमाशंकर कुशवाहा, अशोक पासवान, प्रिंस प्रभात दांगी, मनीष दांगी, नीतीश दांगी, अनूप दांगी भी उपस्थित हुए।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया जिसमें अप्रैल माह में पटना मैं “जन अधिकार महासम्मेलन” करवाने तथा साथ ही साथ नई पार्टी का गठन करने विचार किया गया। महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से बिंदेश्वरी प्रसाद को भारतीय लोक समता मंच का नवादा जिला संयोजक बनाया गया।

भारतीय लोक समता मंच का मुख्य उद्देश्य

(1) जातीय जनगणना प्रकाशित हो, और अतिपिछड़ा,पिछड़ा,अनुसूचित जाति/जनजाति एवम सामान्य वर्गों की संख्या के आधार-अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित हो।

(2) राष्ट्रीचय अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का गठन सुनिश्चित हो ताकि अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत सरकार की नौकरियों तथा सभी प्रकार के सरकारी संस्थानों में आरक्षण हो।

(3) सभी वर्गों के महिलाओं के लिए विधानसभा एवम लोकसभा में जातीय जनगणना आधरित संख्या के अनुपात में 35 प्रतिशत आरक्षण लागू हो।

(4) प्रदेश एवम राष्ट्रीय स्तर पर युवा आयोग का गठन हो।

(5) किसानों द्वारा उत्पादित बस्तुओं का लागत मूल्य से तीन गुना सरकारी समर्थन मूल्य निर्धारित हो।

(6) समान शिक्षा प्रणाली की ब्यवस्था  सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here