मां सरस्वती की प्रतिमा सज धज कर तैयार, ले जाने में जुटे है श्रद्धालु

0
1352

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर प्रखंड में बसंत पंचमी की तैयारियां शुरू हो गई है दर्जनों मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा बनाकर बैठे हैं गोविंदपुर प्रखंड में बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी कोचिंग सेंटर सरकारी, ग़ैर सरकारी निजी विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ करते हैं इसके लिए पूजा समितियों विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों ने अपने अपने स्तर से तैयारी कर ली है।

30 जनवरी को प्रखंड में सरस्वती पूजा को लेकर मूर्ति कलाकारों ने मां सरस्वती की प्रतिमा बनाकर तैयार कर दिया है प्रतिमा को निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर मूर्तिकार भेजने में जुट गए है।

अपने अपने मूर्ति की बुकिंग किए हुए लोग ले जाना प्रारंभ कर दिया है ताकि समय पर लोग पूजापठ कर सके। मूर्तिकार दो फित से लेकर 6 फीट तक माँ सरस्वती की प्रतिमा बनाई है जिसकी कीमत 500 से लेकर 15000 तक है इस बार मूर्तियों की मांग काफी है लोग छोटे बड़े बच्चे के साथ-साथ विद्यालय स्कूल संस्थानों और गांव मोहल्ला में भी मूर्ति बैठाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here