मंदिर पुनर्निर्माण के लिए मुखिया सहित ग्रामीणों ने किया श्रमदान

0
737

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत के पावापुरी गोवरैया गांव अवस्थित देवी मंडप मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य मंगलवार से प्रारम्भ हो गया। स्थानीय मुखिया लीला देवी एवं योगी त्यागनाथ के पहल पर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की गई। मुखिया ने खुद अपने हाथ से मन्दिर निर्माण की दिशा में दिन भर काम कर लोगों का हौसला बढ़ाया।

योगी त्यागनाथ ने बताया कि स्थानीय मुखिया के निजी सहयोग राशि एवं ग्रामीणों के मेहनताना के दम पर मन्दिर का  पुनर्निर्माण कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। मन्दिर के जीर्णोद्धार को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है एवं लोगों द्वारा मुखिया के इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि लगभग एक वर्ष पूर्व इसी मंदिर में योगी त्यागनाथ के पहल पर मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर पूजा पर्व या खास अवसरों पर दी जाने वाली बलि प्रथा पर रोक लगाई थी,तब से आज तक इस मंदिर में बलि नहीं दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here