नवादा जिले के सभी बैंकों में लटका ताला, बैंक कर्मचारी 12 मांगों को लेकर हड़ताल

0
943

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के सभी बैंकों में ताला लटका रहा है। जिससे  ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। बता दें कि आज से लगातार तीन दिनों तक जिले के तमाम बैंक बंद रहेंगे। बैंक 2 दिनों तक लगातार बंद रहने से कैश की काफी किल्लत होने की आशंका है। लिहाजा 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे जबकि 2 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

बैंक कर्मचारी और अधिकारी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनकी प्रमुख मांगों में वेतन पुनरीक्षण के तहत 20 फीसद तक वेतन वृद्धि, पांच दिन का कार्य सप्ताह, विशेष भत्ता को मूल वेतन में जोडऩे, पेंशन को अपडेट करने तथा फैमिली पेंशन को लागू करना आदि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here