सीएए और एनआरसी को लेकर फिर गरमाया नवादा

0
1214

नवादा टुडे डेस्क

नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी को लेकर नवादा का माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। बुधवार को सीए और एनआरसी को लेकर बुलाए गए भारत बंद के दौरान उपद्रव करने की कोशिश की गई।

सद्भावना चौक के पास भारत बंद कराने के दौरान यह घटना हुई। हुडदंगियों ने जबरदस्ती बंद करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों और पुलिस के विरोध करने पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ दिया। घटना के बाद एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में पुलिस सद्भावना चौक और पार नवादा में कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here