नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर।थाना क्षेत्र के सुघड़ी पंचायत के पहलवान मोड़ के पास मंगलवार की रात्रि लगभग 2:30 बजे गौशाला में भीषण आग लग गई। गौशाला में बंधे दो गाय और बछड़े की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने जलन शीलता से आग लगा दिया कई मौजूद लोगों ने बताया कि ठंडा को लेकर गौशाला में धुवा किया था जिससे आग लग गया। तरह-तरह की बातें लोगों के द्वारा बताया जा रहा है।
बताया गया है कि गौशाला खाली निवासी प्रमोद यादव उर्फ तेल बाबा का हैं। काफी दिनों से पलवान मोड़ के पास गौशाला में गाय रखकर दूध का कारोबारी करता था। लेकिन बीते रात्रि भीषण आग में दोनों गाय की जलकर मौत हो गई। जिससे प्रमोद जाधव पर कमाने खाने का जरिया खत्म हो गया और फैशन पहाड़ की तरह के छाती पर टूट पड़ा।
प्रमोद यादव ने बताया कि दोनों गाय की कीमत लगभग 80 से ₹90000 का है। सुघड़ी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज वर्मा और बुधवारा पंचायत के मुखिया मधुसूदन साव ने बताया कि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दिया गया ताकि गरीब और निशा व्यक्ति को सरकार के तरफ से मुआवजा मिल सके और अपना रोजी रोजगार फिर से शुरू कर सके।






















































































































