अलाव तापने के दौरान वृद्ध महिला जलकर हुई बुरी तरह जख्मी

0
1134

नवादा टुडे डेस्क  

कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर पंचायत के दनियाँ गांव में अलाव तापने के दरम्यान आग की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजनों द्वारा उसे कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दनियाँ गांव निवासी टिकम भुल्ला की 50 वर्षीय पत्नी कपुरवा देवी अलाव तापने के दरम्यान गुरुवार की सुबह बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे कौआकोल पीएचसी में ईलाज के लिए लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here