प्रिंस प्रभात फिर से बनाए गए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष

0
838

नवादा टुडे डेस्क

नवादा बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू  ने अपने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दिया है। नवादा के छात्र जिला अध्यक्ष के रूप में वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रिंस प्रभात पर प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा किया और इन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने प्रिंस प्रभात पर भरोसा जताते हुए संगठन की मजबूती में योगदान देने छात्रों की आवाज बनने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा प्रिंस प्रभात अपने नेतृत्व में नवादा छात्र जदयू को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

वहीं प्रिंस प्रभात ने राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा वे पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते रहेंगे और जदयू को बूथ स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here