नवादा टुडे डेस्क
रजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सशस्त्र सीमा बल फतेहपुर के जवान तथा रजौली पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में रजौली से गया जाने वाले एस एच 70 सड़क से बेलागंज में नक्सली वारदात को अंजाम देने वाले नक्सली को धर दबोचा गया। यह अभियान सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी फतेहपुर कैम्प के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट रणवीर कुमार के नेतृत्व में की सहायक कमांडेंट श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार नक्सली गया जिले के बेलागंज थाना में दर्ज कांड संख्या 138/ 16 का वांटेड नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के सूअर लेटी गांव निवासी वासुदेव मांझी के पुत्र सुरेंद्र मांझी है। जिसके ऊपर बेलागंज थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के समीप हो रहे पुल और सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और डंपर गाड़ियों को आग लगाने व मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोपी अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को रजौली थाने से बेलागंज से आई पुलिस की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम के साथ रजौली थाने के एसआई बिक्रमा राम अपने दल बल के साथ उपस्थित थे।



















































































































