बेस कैम्प एवं दर्जनों अपराधिक मामले में संलिप्त नक्सली गिरफ्तार

0
1036

नवादा टुडे डेस्क

रजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सशस्त्र सीमा बल फतेहपुर के जवान तथा रजौली पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में रजौली से गया जाने वाले एस एच 70  सड़क से बेलागंज में नक्सली वारदात को अंजाम देने वाले नक्सली को धर दबोचा गया। यह अभियान सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी फतेहपुर कैम्प  के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार  सहायक कमांडेंट रणवीर कुमार  के नेतृत्व में की सहायक कमांडेंट श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार नक्सली गया जिले के बेलागंज थाना में दर्ज कांड संख्या 138/ 16 का वांटेड नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सली रजौली थाना क्षेत्र के  हरदिया पंचायत के सूअर लेटी गांव निवासी वासुदेव मांझी के पुत्र सुरेंद्र मांझी है। जिसके ऊपर बेलागंज थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर के समीप हो रहे पुल और सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और डंपर गाड़ियों को आग लगाने व मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोपी अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को रजौली थाने से बेलागंज से आई पुलिस की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम के साथ रजौली थाने के एसआई बिक्रमा राम अपने दल बल के साथ उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here