नवादा टुडे डेस्क
नवादा ठेकेदारी प्रथा के विरोध में नगर परिषद के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी है। इतना ही नहीं नगर परिषद के के मुख्य गेट में सफाई कर्मियों ने ताला जड़ दिया है जिससे नगर परिषद कार्यालय का सभी कामकाज ठप है।
नगर परिषद के सफाई कर्मियों को हड़ताल पर चले जाने से शहर का सभी वार्ड में गंदगीयों का अंबार पसर गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी अनिश्चितकालीन धरना हम जारी रखेंगे।



















































































































