छोटी उम्र में सिर से उठा पिता का साया, मां ने बढाया हौसला तो तेजस्विनी ने छू ली बुलन्दिया

0
1626

नवादा टुडे डेस्क

नरहट प्रखंड की बेटियां लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही है। पिछले दिनों कबड्डी में नरहट को राज्य स्तर पर सफलता हासिल होने के बाद अब खो-खो के क्षेत्र में नरहट की बेटी ने बड़ी छलांग लगाई है। नरहट प्रखंड के जमुआरा की रहने वाली तेजस्वनी का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। तेजस्विनी जमुआरा निवासी स्वर्गीय सुधांशु प्रसाद की पुत्री है। तेजस्विनी महाराष्ट्र के पुणे सतारा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

तेजस्विनी के राज्य टीम में चयन को नरहट प्रखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। तेजस्विनी गया टीम से खेलती है। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद तेजस्विनी का चयन राज्य स्तर पर किया था। अब राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब तेजस्विनी से बिहार को काफी उम्मीदें हैं। लोगों ने उन्हें पुणे से जीत कर लौटने की शुभकामना दी है।

छोटी उम्र में ही सिर से उठा पिता का हाथ
चाचा हिमांशु कुमार पंकज ने बताया कि तेजस्विनी जब बच्ची थी तभी उसके पिता अधिवक्ता सुधांशु कुमार की मौत हो गई थी। उसकी मां शिक्षिका की और उनके मार्गदर्शन में ही तेजस्विनी आगे बढ रही है। तेजस्विनी के अंदर बचपन से ही खेल के प्रति गजब का जज्बा है। वह बचपन से ही लगनशील है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लग्न से काम करती है।

तेजस्विनी की उपलब्धि पर जमुआरा सहित प्रखंड भर में खुशी है। परिजनों को विश्वास है कि यह बहुत आगे तक जाएगी तथा अपने परिवार के अलावा जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी। तेजस्विनी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा बधाई देते हुए कहा कि नरहट प्रखंड ही नहीं जिले के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here