ओंकार कश्यप /संजय संजू
ठेला पर खाजा-फल लेने पहुंचे एक ग्राहक ने ठेला वाले पर मोबाईल चोरी का आरोप लगा दिया। इस आरोप में पुलिस ने उसे थाना में बंद कर दिया। काफी िमन्नत िवनती के बाद उसे थाने से मुक्त िकया जा सका था। जबकि काेइ प्रमाण नही था िक उस दुकानदार के पास ही माेबाइल छूटा था। लेकिन थाने से रिहाइर् के बाद फल बेचकर परिवार चलाने वाले शुभम ने ठेले के पास सीसीटीवी कैमरा लगा लिया। ताकि कोई ग्राहक उसपर फिर से िकसी समान की चाेरी का आरोप न लगा दे। मामला हिसुआ बाजार का है जहां शुभम मेन रोड के मंगल मार्केट के सामने ठेले पर फल और खाजा बेचने का काम करता है। उसी ठेले के उपर सीसीटीवी कैमरा अाैर एलईडी सेट लगाया है।
फल विक्रेता शुभम के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरा फलों की चोरी होने की निगरानी के लिए नहीं लगाया है। फलों के चोरी की चिंता नहीं बल्कि फिर से कोई चोर न कह दे इसलिए ठेले के सामने कैमरा लगाया है। क्याेंकि िजस इंसानियत के िलए ठेला पर फल अादि बेचकर जीवन गुजारा करता हूं। उसी इंसानियत पर काेइर् सवाल उठा दें तब उनके इमानदारी भरा जीवन का क्या मकसद।
शुभम बताते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात खाजा -दूध खाने का रिवाज है। शाम में एक आदमी खाजा लेने आया और ढाई सौ ग्राम खाजा लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो ठेले पर मोबाईल छूटने की बात कहने लगा जबकि उसका कोई मोबाईल हमारे ठेले पर नहीं छूटा था। इंकार करने पर उसने मोबाईल चोरी का आरोप लगा दिया। थाने में शिकायत कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस आई और हमारे भाई मनीष को पकड़कर ले गई। उसे रात भर थाने में रखा गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया लेकिन इस घटना के बाद समाज में बेईज्जती हुई। होली के समय भी एक ग्राहक ने इसी तरह का आरोप लगाया था। तब भी काफी हल्ला-गुल्ला हुआ था। फिर से हमारी बदनामी न हो इसके लिए हमने यहां सीसीटीवी कैमरा लगा लिया है ताकि काेइर् चाेर नही कहे।
इमानदारी के दामन पर दाग लगने से बचाएगा कैमरा
दुकानदार के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में फल बेचने से इमादारी के दामन पर काेइर् दाग नही लगा सकेगा। वह कहते हैं िक 13 हजार रूपए का कैमरा लिया हूं। 14 हजार की एलईडी है। बाकि पैसे से बैट्री और इंवर्टर है ताकि कैमरा बंद न हो। कुल िमलाकर चालीस हजार रूपए खर्च हुए हैं। शुभम कहते हैं िक उनकी एेसी हैसियत नही िक सीसीटीवी कैमरा लगा पाएं लेकिन जब उनकी िनष्ठा ही नही बचेगी तब पैसे का क्या मतलब है।
कई ठेले वालों के साथ हुई घटनाएं, भरने पड़े जुर्माने
बताया जाता है कि मेन रोड के कई ठेले और शब्जी वालों के साथ इस तरह की घटनाएं हुई है। कई शब्जी वालों को तो बिना जुर्म किए ही जुर्माना भरना पड़ा है। कुछ दिन पहले ही एक शब्जी वाले पर एक ग्राहक ने मोबाईल चोरी का आरोप लगाया। काफी हो-हल्ला के बाद मामला शांत हुआ लेकिन शब्जी दुकानदार को 10 हजार रूपए जुर्माना भरना पड़ा। इन्हीं घटनाओं से बचने के लिए दो भाईयों शुभम और मनीष ने कैमरा लगा लिया है।




















































































































