नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज दूषित हो रहे पर्यावरण के कारण रोती हुई धरती मां की तस्वीर के लिए संत टेरेसा इंग्लिश स्कूल वारसलीगंज में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नुरसराय को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। शनिवार को स्कूल प्रांगण में दूषित हो रहे पर्यावरण को केंद्र में रखकर आयोजित की गई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में संत टेरेसा इंग्लिश स्कूल वारसलीगंज , संत टेरेसा स्कूल नूरसराय नालंदा, संत टेरेसा सिरदला, संत टेरेसा स्कूल अकबरपुर, झारखंड के वासो ढिह के संत टेरेसा, व संत जोसेफ इंग्लिश स्कूल रोह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
नूरसराय के विद्यार्थियों ने मनुष्य के मूत्र में पाए जाने वाले यूरिक एसिड से यूरिया निर्माण करने की पद्धति बताई।
सिरदला के बच्चों द्वारा आवास योजना, झारखंड के वसोडीह से आए बच्चों द्वारा मूर्ति कला वा अन्य प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लिया। संत टेरेसा इंग्लिश स्कूल वारिसलीगंज के बच्चों द्वारा पानी को साफ करने की तकनीक दिखाई गई व रिमोट के माध्यम से हेलीकॉप्टर उड़ा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसी प्रकार अकबरपुर रोह आदि के बच्चों के द्वारा भी एक से बढ़कर एक कलाकृतियों व तकनीक के बारे में स्टॉल लगाकर उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को जानकारी दी।
आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नालंदा जिला के नूरसराय स्कूल से आए विद्यार्थी विकास कुमार, श्वेता कुमारी, अस्मिता कुमारी, निशांत कुमार, नीशु कुमारी, निधि कुमारी, ज्योति कुमारी आदि के टीम के द्वारा बनाए गए विश्व के ग्लोबल में भारत माता का रोते हुए तस्वीर को लोगों ने खूब सराहा। जिसे मौके पर उपस्थित जजों द्वारा प्रथम पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूस्कार दी गई। मौके पर संत टेरेसा स्कूल के प्राचार्य अनूप थामस मेल्विन पॉल, सुरेश पीके, निशांत के यन, फादर अनीश थॉमस, फादर आशिया संतोष, नितिन गौरव आदि उपस्थित थे।




















































































































