नवादा टुडे डेस्क
नवादा जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध,देहज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में आगामी 19 जनवरी जिले के 348 किमी एरिया में बनने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग तत्परता से जुटा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मी एवं शिक्षक इसके सफल आयोजन के लिए वातावरण निर्माण में मुख्य भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। डीईओ की अपील पर जिले के सभी स्कूलों एवं काॅलेजों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास, चित्रांकन, मेंहदी, खेल प्रतियोगिता, पतंगबाजी एवं बाइक रैली के माध्यम से बच्चों समेत ग्रामीणों के बीच जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
मानव श्रृंखला को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मंगलवार को डीईओ कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कार्यक्रम की सफलता को लेकर पिछले 1 महीने से सांस्कृतिक कला जत्था के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशन में पूरे जिले में मानव श्रृंखला सफल होगी। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला से पूरे समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर पुष्पा कुमारी, अविनाश निराला और त्रिशूल नारायण ज्योति मौजूद थे
– वातावरण निर्माण के लिए 18 जनवरी तक तय कार्यक्रम
तिथि गतिविधि स्थान समय
16 जनवरी मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से हरिश्चन्द्र स्टेडियम सुबह 6ः30 बजे
17 जनवरी साईकिल रैली कलेक्ट्रेट से सूरज पेट्रोल पम्प दोपहर 12 बजे
18 जनवरी पदयात्रा कलेक्ट्रेट से सूरज पेट्रसेल पम्प सुबह 9 बजे
18 जनवरी मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस शाम 5 बजे




















































































































