संग्रहालय सप्ताह के अंतिम दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

0
823

नवादा टुडे डेस्क

नवादा संग्रहालय सप्ताह के अंतर्गत नवादा के नारदः संग्रहालय में 24 जनवरी से चल रहे विभिन्न प्रतियोगिता के क्रम में बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतिोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालय नवादा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, र्गाउेन पब्लिक स्कूल नवादा, गांधी इंटर स्कूल, अभ्यास मध्य विद्यालय,दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय से 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संग्रहालय के प्रधान सहायक मो. आमिर, कार्यक्रम संरक्षक श्रवण कुमार बरनवाल, इन्द्रदेव प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद सक्रिय रहे। निर्णायक मंडल में डाॅ रविशंकर कुमार एवं अर्चना भारद्वाज ने भूमिका निभाई। श्रवण बरनवाल ने बताया कल नारदः संग्रहालय में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में ममता रानी,गुड़िया रानी, प्रमोद कुमार, चंचल कुमारी, सुबोध कुमार आदि छात्र सक्रिय रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here