नवादा टुडे डेस्क
नवादा क्रिसमस उत्सव में अब बस एक दिन बाकि है। लिहाजा जिले भर के चर्च और इसाई धर्मावलंबियों के घर सज-धजकर तैयार हो गए है। जिला मुख्यालय के पार नवादा स्थित मिशन चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। बड़ा त्योहार क्रिसमस को लेकर अनुयायियों में हर्ष का माहौल है। चर्च में क्रिसमस को लेकर काफी इंतजाम किया गया।
पूरे परिसर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्म के लिए गौशाला बनाए गए हैं। इन गोशालों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फादर फादर यीशु राज ने बताया कि मंगलवार रात में प्रभु यीशु का जन्म होगा और पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बुधवार की सुबह प्रार्थना की जाएगी। प्रभु यीशु शांति, भाईचारा और बलिदान के प्रतीक हैं।
इसलिए इस पर्व के अवसर पर हम पूरे विश्व मे शांति, अमन-चैन के लिए प्रार्थनाएं करते है। प्रभु यीशु सभी से आपसी भाईचारा का संदेश पूरे विश्व को दिया थे। प्रभु यीशु ने बदले की भावना को छोड़कर दुश्मन को भी अपनाने का संदेश दिया था। जन्म के बाद सुबह की प्रार्थना में चर्च में काफी भीड़ देखने को मिलेगी। भीड़ में किसी को असुविधा नहीं हो इसके लिए प्रवेश और निकास के लिए निर्देश देने की व्यवस्था भी रहेगी।
इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। क्रिसमस को लेकर हुई जमकर खरीददारी क्रिसमस पर्व को लेकर बाजारों में ईसाई धर्मावलंबियों ने जमकर खरीददारी की। बड़ा दिन को त्योहार के रूप में मनाने को लेकर दुकानदारों की भी बल्ले-बल्ले है। चारो ओर क्रिसमस के सामानों से दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों में स्टार, जिंगल बेल के परिधान, ईसा मसीह की तस्वीर एवं घरों को सजाने के लिए क्रिसमस के पौधों तथा आधुनिक विद्युत एवं संगीत युक्त खिलौनों की बिक्री जमकर हो रही है।
स्टेशनरी दुकानों में उपहारों की बिक्री भी देखी जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम चर्च में क्रिसमस के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। शाम में गया रोड में वाहनों के आवागमन को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भगवान यीशु के दर्शनार्थियों के लिए भी बैरिकेडिंग की जाएगी।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये विशेष चौकसी बरती जाएगी। नियमों के अनुसार दर्शन करने की अनुमति होगी छूने की नहीं। कैंडिल चढ़ाने के दौरान भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। चर्च प्रबंधन के अनुसार इससे अव्यवस्था पैदा होती है।